भीकनगांव जनपद की ग्राम पंचायत पोई को मिला आईएसओ सर्टिफिकेट
📝🎯खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
भीकनगाव जनपद की ग्राम पंचायत पोई को उत्कृष्ट कार्य, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छ पेयजल, पर्यावरण, सुव्यवस्थित पंचायत परिसर, व्यवस्थित रिकॉर्ड रखने, ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने, परस्पर व्यावहारिक वातावरण बनाने सहित अन्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर लाने के आधार पर आईएसओ सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है।
01 मई 2025 को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश सिंह द्वारा जिला पंचायत कार्यालय में ग्राम पंचायत पोई के सरपंच श्री मानसिंह कन्नोजे, सचिव श्रीमति रामकली कुशवाह, जीआरएस श्री योगेश यादव, मोबिलाईजर सुमन कन्नोजे को आईएसओ सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है।
कुछ दिनों पूर्व ही जिला पंचायत सीईओ श्री सिंह द्वारा जनपद पंचायत भीकनगाव को आईएसओ सर्टिफिकेट प्रदान किया गया था। तभी जनपद सीईओ श्रीमति पूजा मालाकार सैनी ने आईएसओ सर्टिफिकेट मिलने के बाद अधीनस्थ पंचायतों को भी गुणवत्ता में सुधार कर उत्कृष्ट कार्य करने की बात कही थी। ग्राम पंचायत पोई सरपंच श्री मानसिंह कन्नोजे उच्च शिक्षित है एमपीपीएससी इंटरव्यू दे चुके है। साथ ही अतिथियों के आगमन पर उनके स्वागत में 01 वृक्ष मां के नाम अभियान चला रहे है।
खबर का हुआ असर, सुकरी से थांवरी मार्ग की अधूरी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया गया
3 days ago
राजा बाबू बनकर, गाड़ी में बैठकर हम काम नहीं कर सकते, हमें अफसरी से सेवा भाव की तरफ बढ़ना है तभी जनता के काम होंगे… कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों को दी समझाइश।
3 days ago
आगामी पर्वों को लेकर सिवनी में शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश
3 days ago
सिवनी में हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, चाकू और बेसबॉल डंडा जब्त
3 days ago
सिवनी: जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक की बाघ के हमले में मौत
4 days ago
नवागत पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण एवं जनविश्वास को बताया प्राथमिकता
5 days ago
चांदी आयात प्रतिबंध पर सराफा व्यापारियों में चिंता
7 days ago
झाबुआ नगर के आदर्श महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया जारी
7 days ago
शहरी क्षेत्र झाबुआ में ट्रक/भारवाहक वाहनों के प्रवेश को सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से पूर्णतः प्रतिबन्धित किया
7 days ago
सुकरी–थांवरी मार्ग पर अधूरा पुलिया निर्माण, घटिया गुणवत्ता के आरोप से ग्रामीणों में आक्रोश