
नगर में मंगलवार सुबह को स्कूली छात्र छात्राओं के साथ नगर भाजपा मंडल ने विशाल तिरंगा यात्रा निकली गई।
मंगलवार को छपारा के भाजपा मंडल सहित अलग अलग स्कूलों के बच्चों ने लगभग 11 बजे के आसपास शहर में एक विशाल तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। इस रैली में शहर के सांदीपनी विद्यालय, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिशु मंदिर विद्यालय, मिशन स्कूल सहित कई अन्य शासकीय अशासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उक्त रैली में शामिल स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्कूलों के प्रिंसिपल भी शामिल हुए। साथ ही तिरंगा यात्रा में रथ पर सवार भारत माता की सजीव झांकी शामिल की गई। वहीं कतारबद्ध छात्र-छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों पर झूमते हुए यात्रा में अपनी भागीदारी निभाई। इस दौरान जनप्रतिनिधि और छपारा भाजपा मंडल के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
रैली बस स्टैंड से शुरू होकर शंकर मढ़िया और कुम्हारी वार्ड से होते हुए शहर के पुराने बाजार स्थित राम मंदिर पहुंची। इसके बाद प्रमुख मार्गो से गुजरते हुए रैली वापस बस स्टैंड पर आकर समाप्त हुईं देश भक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए आयोजित की गई तिरंगा यात्रा में जयदीप चौहान, ठाकुर नवनीत सिंह, सोहन कश्यप, सुनील गोयल, पंकज जोलदेव, चक्रेश सिंह सहित छपारा भाजपा मंडल अध्यक्ष ठाकुर अर्जुन सिंह सहित कई युवा और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए क्षेत्रीय वासियों का आभार व्यक्त किया।