
मध्य प्रदेश सहायक प्रमुख प्रवीण कुमार दुबे 8839125553
सीहोर के बुधनी क्षेत्र में हर घर तिरंगा और हर घर स्वच्छता अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और स्वतंत्रता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था। कलेक्टर बालागुरु और एसपी दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में ये रैली निकाली गई।
रैली की शुरुआत दशहरा मैदान से हुई। ये टीटीसी होते हुए नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी। महाराणा प्रताप चौराहे से होते हुए वापस दशहरा मैदान पर समाप्त हुई। समापन के दौरान सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया।
रैली में 300 कर्मचारियों ने भाग लिया इस आयोजन में अलग-अलग विभागों के करीब 300 कर्मचारियों ने भाग लिया और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। रैली में एसडीएम दिनेश तोमर, एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा और टीआई डीएसपी चैन सिंह रघुवंशी शामिल हुए। नगर पालिका सीएमओ संतोष रघुवंशी, जनपद सीईओ दिनेश जैन और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।