जिले की पहली जनपद है यह सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाली
📝 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
जनपद पंचायत भीकनगांव को आईएसओ 9001ः2015 सर्टिफिकेट मिला है। भीकनगांव की जनपद पंचायत यह सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाली खरगोन जिले की पहली जनपद पंचायत बन गई है। जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती पूजा मालाकार सैनी के प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश सिंह ने श्रीमती सैनी को यह सर्टिफिकेट सौंपा और इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए बधाई दी है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती पूजा मालाकार सैनी द्वारा जनपद पंचायत भीकनगांव में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं आमजन को बेहतर सुविधाएं सुलभ कराने के लिए कार्य आधारित प्रयास किये गए। इसके अंतर्गत कार्यालय की साफ-सफाई, सभी कर्मचारियों के आई कार्ड, समय पर उपस्थिति, टेबल पर कर्मचारी की नेम प्लेट अनिवार्य की गई है। इस व्यवस्था से जनपद पंचायत भीकनगांव की कार्यप्रणाली में वृहद स्तर पर सुधार हुआ है और अपनी समस्याएं लेकर कार्यालय आने वाले आमजनों को भी सहूलियत हुई है।
खबर का हुआ असर, सुकरी से थांवरी मार्ग की अधूरी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया गया
3 days ago
राजा बाबू बनकर, गाड़ी में बैठकर हम काम नहीं कर सकते, हमें अफसरी से सेवा भाव की तरफ बढ़ना है तभी जनता के काम होंगे… कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों को दी समझाइश।
3 days ago
आगामी पर्वों को लेकर सिवनी में शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश
3 days ago
सिवनी में हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, चाकू और बेसबॉल डंडा जब्त
3 days ago
सिवनी: जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक की बाघ के हमले में मौत
5 days ago
नवागत पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण एवं जनविश्वास को बताया प्राथमिकता
6 days ago
चांदी आयात प्रतिबंध पर सराफा व्यापारियों में चिंता
7 days ago
झाबुआ नगर के आदर्श महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया जारी
1 week ago
शहरी क्षेत्र झाबुआ में ट्रक/भारवाहक वाहनों के प्रवेश को सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से पूर्णतः प्रतिबन्धित किया
1 week ago
सुकरी–थांवरी मार्ग पर अधूरा पुलिया निर्माण, घटिया गुणवत्ता के आरोप से ग्रामीणों में आक्रोश