राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश
📝🎯 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने 07 अप्रैल को सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों की बैठक लेकर राजस्व संबंधी प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी, सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रताप कुमार आगास्या, सुश्री पूर्वा मण्डलोई, सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे।
कलेक्टर सुश्री मित्तल ने सर्वप्रथम राजस्व विभाग के समय सीमा संबंधी प्रकरणों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रयोजनों एवं विकास कार्यों के लिए भूमि आबंटन के प्रकरणों की विभागवार जानकारी ली और निर्देशित किया कि नियमों के अनुसार शासकीय भूमि का अन्य विभागों को आबंटन किया जाए। भूमि आबंटन संबंधी प्रकरण स्वीकृति के लिए सभी दस्तावेजों के साथ जिला कार्यालय भेजे जाए। सीएम हेल्पलाइन एवं जन आकांक्षा पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए। 50 दिन, 100 दिन एवं 300 दिन से अधिक की लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण करने कहा गया।
बैठक में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य को प्राथमिकता से करने कहा गया।
खबर का हुआ असर, सुकरी से थांवरी मार्ग की अधूरी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया गया
3 days ago
राजा बाबू बनकर, गाड़ी में बैठकर हम काम नहीं कर सकते, हमें अफसरी से सेवा भाव की तरफ बढ़ना है तभी जनता के काम होंगे… कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों को दी समझाइश।
3 days ago
आगामी पर्वों को लेकर सिवनी में शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश
3 days ago
सिवनी में हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, चाकू और बेसबॉल डंडा जब्त
3 days ago
सिवनी: जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक की बाघ के हमले में मौत
5 days ago
नवागत पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण एवं जनविश्वास को बताया प्राथमिकता
6 days ago
चांदी आयात प्रतिबंध पर सराफा व्यापारियों में चिंता
7 days ago
झाबुआ नगर के आदर्श महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया जारी
1 week ago
शहरी क्षेत्र झाबुआ में ट्रक/भारवाहक वाहनों के प्रवेश को सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से पूर्णतः प्रतिबन्धित किया
1 week ago
सुकरी–थांवरी मार्ग पर अधूरा पुलिया निर्माण, घटिया गुणवत्ता के आरोप से ग्रामीणों में आक्रोश