पहली बार गेर में मशीन से उड़ाएंगे 10 क्विंटल गुलाल और फूल
📝🎯 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
शहर में नगरपालिका परिषद द्वारा रंगपंचमी पर गेर तो हर बार निकाली जाती है लेकिन इस बार ‘रंगपंचमी‘ पर्व के आनंद को दोगुना करने की तैयारी की गई है। पारंपरिक रूप से रंग मिले पानी की बौछार के अलावा गेर में इन्दौर की तर्ज पर ब्लोअर शॉवर मशीन से करीब 10 क्विंटल गुलाल एवं फूल उड़ाए जाएंगे। मशीन से उड़ाया जाने वाला प्राकृतिक गुलाल शहर के ही डे एनयूएलएम नगरपालिका खरगोन अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हर्बल गुलाल तैयाार किया गया है जो कि पूर्णतः अरारोट एवं मिठाईयों में इस्तेमाल होने वाले कलर्स को मिलाकर तैयार किया गया है। इसमें किसी तरह के केमिकल का उपयोग नहीं किया गया है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री एमआर निगवाल ने बताया कि शहर में निकाली जाने वाली गेर में प्राकृतिक गुलाल का ही उपयोग किया जायेगा।
रंगपंचमी पर शहर में निकलने वाली गेर में सामान्यतः नगरपालिका द्वारा फायर फाइटर के माध्यम से रंगों की बौछार की जाती है। इसमें मुख्य रूप से शहर के युवा व अन्य नागरिक खास आंनद लेते है। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अरूण छाया जोशी व लोक निर्माण समिति अध्यक्ष श्री धीरेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि इस बार पानी की बौछार के साथ मश्ीन की मदद से गुलाल व फूल भी बरसाए जायेंगे। नगरपालिका कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्री मुकेश सोनी ने बताया कि मशीन से गुलाल व फूल उड़ाने की तैयारियां कर ली गई है।
पीएम मातृ वंदना योजना में लापरवाही पर कार्रवाई, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस
5 days ago
(no title)
5 days ago
छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
6 days ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
6 days ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
6 days ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
6 days ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
6 days ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——
6 days ago
श्री इमरान मलिक जी के अध्यक्षता मे दिनाँक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को डिन्डौरी मे आम बैठक
6 days ago
पश्चिम क्षेत्र महिला खो-खो टीम में रितिका अमलियार का हुआ चयन