मनरेगा से स्थानीय स्तर पर महिलाओं को मिले रोजगार के पर्याप्त अवसर
📝 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
खरगोन – 08/03/2025 :- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करा रही है। मनरेगा के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को रोजगार मिलने से उनकी आय में वृद्धि हुई है और उनकी जीवन स्तर बेहतर हो रहा है। मनरेगा ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मसम्मान दिया है और वे इस योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भर भी बन रही है।
खरगोन जिले में मनरेगा के अंतर्गत 01 लाख 29 हजार 111 सक्रिय महिला मजदूर रजिस्टर्ड है। इन महिलाओं को चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में 19 लाख 49 हजार 567 मानव दिवसों का रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इससे इन महिलाओं के खाते में 47 करोड़ 37 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है। इसके अलावा महिलाओं को मनरेगा की उपयोजना कपिलधारा, नंदन फलोद्यान, मछली पालन तालाब, सामुदायिक पोषण वाटिका, आवास विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। खरगोन जिले में 1340 महिलायें मनरेगा के कार्यों में मेट के रूप में कार्य कर रही है। यह महिलाओं के सशक्तिकरण को दर्शाता है और बताता है कि महिलायें भी पुरूषों से कम नहीं है और अपना काम जिम्मेदारी के साथ करती है।
मनरेगा के अंतर्गत जिले में 32 सामुदायिक पोषण वाटिका महिलाओं के समूहों द्वारा संचालित की जा रही हैं। जिसमें जैविक सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है। सामुदायिक पोषण वाटिका सीएनजी में महिलाओं को मजदूरी व सामग्री के रूप में राशि मनरेगा से प्रदान की जा रही है और पोषण वाटिका से उत्पादित सब्जियों पर महिलाओं को पूरा हक होता है। इससे महिला समूहों को आर्थिक लाभ भी हो रहा है।
*🌴उज्जैन,,,तपोभूमि पर आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज का 36 वा दीक्षा जयंती महोत्सव में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आचार्य श्री से आशीर्वाद लिया
3 hours ago
विकासखंड शाहपुरा के ग्राम पंचायत बरगांव के जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल में आज जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने मल्टीपर्पस सभागार का किया भूमि पूजन।
3 hours ago
🌴 MP CM अपडेट्स,,,
3 hours ago
*पंचक्रोशी यात्रियों के लिए टेंट शामियाने, सीसीटीवी लगाने का कार्य हुआ प्रारंभ*
3 hours ago
कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश, 1981 बैच के IPS अधिकारी की बेंगलुरु में हत्या कर दी गई है
3 hours ago
अजेक्स ने सी एम मोहन यादव के नाम सोपा ज्ञापन ।
3 hours ago
जल संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है, मिलकर करें जल संवर्धन: मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी