ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

पुलिसकर्मी, उनके परिवार एवं आम नागरिक को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से झाबुआ नगर के पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

 

रिपोर्टर= भव्य जैन

 

02 मार्च 2025 को पुलिस लाइन झाबुआ में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य पुलिस कर्मियों, उनके परिवारजनों, स्थानीय नागरिकों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए जागरूक करना और चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना था। इस शिविर में विशेष रूप से चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने कहा कि कोई व्यक्ति या पुलिसकर्मी अच्छा कार्य कर रहा है तो निसंदेह उसके पीछे एक मजबूत शक्ती के रूप मे मातृशक्ति खडी रहती है। घर की महिला अगर स्वस्थ रहती है तो पूरा परिवार स्वस्थ रहता है, इसलिए इस महिला संबंधी स्वास्थ्य शिविर का अयोजन किया गया।

इस अवसर पर डॉ. विदुषी मेहता, जो कि एक प्रमुख स्त्री रोग विशेषज्ञ, लेप्रोस्कोपिक सर्जन और गायनेकोलॉजिस्ट हैं, तथा डॉ. पुष्पवर्धन मण्डलेचा, शिशु हड्डी रोग विशेषज्ञ, आरोग्य भारती मालवा प्रान्त सचिव डॉ वैभव सुराणा भी उपस्थित हुए। डॉक्टरों ने शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान बताया और आम जनता को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

डॉ. विदुषी मेहता ने महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं, जैसे कि प्रजनन स्वास्थ्य, गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य देखभाल और स्त्री रोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता और समय-समय पर डॉक्टर से परामर्श लेने के महत्व पर भी जोर दिया।

वहीं, डॉ. पुष्पवर्धन मण्डलेचा ने बच्चों के हड्डी रोगों, उनकी पहचान और इलाज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों में होने वाली हड्डी संबंधित समस्याओं, जैसे कि हड्डियों का कमजोर होना, फ्रैक्चर की रोकथाम, और हड्डियों के विकास के दौरान ध्यान रखने योग्य बातों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल, अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे, एस.डी.ओ.पी. झाबुआ श्रीमती रूपरेखा यादव, पत्रकार बंधू एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी प्रकार थाना थांदला पर केके शाह हॉस्पीटल लिमिटेड एवं थांदला पुलिस के संयुक्त तत्वाधान मे नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे एस.डी.ओ.पी थांदला श्री रविन्द्र राठी, थाना प्रभारी थांदला निरी. श्री बृजेश कुमार मालवीय उपस्थित हुए।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!