कटनीमध्यप्रदेश

*मेसर्स जी एल डी माइंस बडा़री के संचालक श्री विवेक दुबे जी के सौजन्य से बडा़री में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर*

*मेसर्स जी एल डी माइंस बडा़री के संचालक श्री विवेक दुबे जी के सौजन्य से बडा़री में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर*

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

कटनी. ग्राम बडा़री के पंचायत कार्यालय प्रांगण में राहत समर्पण सेवा समिति के तत्वाधान में ममता आई केयर क्लीनिक एवं सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ के चिकित्सकों द्वारा समस्त प्रकार की जटिल बीमारियों का परीक्षण एवं उपचार किया गया

 

इस शिविर में ग्रामीण जनों की आंखों की जांच कर उन्हें चश्मे प्रदान किए गये ,स्वास्थ्य शिविर के आयोजक श्री विवेक दुबे जी का शिविर में आगमन हुआ , विवेक भैया नें उपस्थित चिकित्सकों से आये हुए मरीजों के विषय में जानकारी ली एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया , उन्होंने कहा कि शिविर में आंखों की जांच के उपरांत जितने भी जरूरतमंद लोगों को चश्में की आवश्यकता होगी उन्हें चश्मा मेसर्स गोरेलाल दुबे बडा़री माइंस के सौजन्य से प्रदान कराया जायेगा

शिविर में पधारे ग्रामीण जनों नें जनहित में किए गये इस आयोजन की तारीफ करते हुए मेसर्स गोरेलाल दुबे बडा़री माइंस के संचालक श्री विवेक दुबे जी का धन्यवाद किया एवं माइंस प्रबंधन की सराहना की

इस अवसर पर डा शारदा प्रसाद साहू, शिवानी सिंह , सी एच ओ मीनाक्षी चौधरी , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कल्पना तिवारी, विपिन चन्द्र पाल , रामकृष्ण साहू , शिव सोनी एवं माइंस प्रबंधन की तरफ से हजारी लाल गौतम , लकी तिवारी , नंदन तिवारी , सूरज पांडे, सभापति मिश्रा, आदित्य मिश्रा शिविर में उपस्थित रहे

*शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ 9893793302*

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!