
खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट /
दस्तक अभियान का हुआ शुभारंभ
बाल सुरक्षा के लिए सेहत की दस्तक घर-घर तक
बाल सुरक्षा के लिए सेहत की दस्तक घर-घर तक’’ दस्तक अभियान 18 फरवरी 2025 से 18 मार्च 2025 तक चलाया जाएगा। अभियान के अन्तर्गत 0 से 5 वर्ष से तक के बच्चों में प्रमुख बाल्यकालीन बीमारियों की सामुदायिक स्तर पर सक्रिय पहचान द्वारा त्वरित प्रबंधन ताकि बाल मृत्यु दर में वांछित कमी लाई जा सकें। दस्तक अभियान में एएनएम/एमपीडब्ल्यू आशा तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा संयुक्त रूप से घर-घर जाकर गृहभेंट की जायेगी। दस्तक अभियान में दस्तरोग, निमोनिया, बाल्य पोषण, एनिमिया, स्तनपान संबंधी गतिविधीयॉ सम्मिलित है। अभियान का शुभारंभ टीकाकरण/मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य भोपाल उपसंचालक डॉ. सोनिया लाल, प्रोग्राम आफिसर युएनडीपी श्री मौसम जायसवाल द्वारा किया गया। शुभारंभ अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. संजय भट्ट भी उपस्थित थे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहन सिसोदिया द्वारा बताया गया कि बीमार बच्चों की पहचान एवं त्वरित उपचार, रेफरल सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में प्रतिवर्ष दस्तक अभियान संचालित किया जाता है। अभियान का प्रमुख उद्वेश्य बाल मृत्यु दर में कमी लाना है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दस्तक अभियान का संचालन महिला बाल विकास विभाग के समन्वय से किया जाता है। यह अभियान वर्ष में 2 बार अधिकतम 6 माह एवं न्यूतम 4 माह के अंतराल में किया जाता हैं। अभियान के प्रथम चरण में 5 वर्ष तक के बच्चों की चिकित्सीय जॉच कर बीमारियों की पहचान एवं त्वरित उपचार, प्रबंधन पर बल दिया जाता हैं। वहीं द्वितीय चरण में विटामिन ए अनुपुरण एवं प्रथम चरण में चिन्हित एनीमिक बच्चों की पुनः जॉच की जाती हैं।