अन्य खबरेताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्म की कथा हुई मनाया गया जन्मोत्सव

बृजेंद्र सिंह लोधी चमरौआ

भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्म की कथा हुई मनाया गया जन्मोत्सव

बृजेंद्रसिंहलोधीचमरौआ |- खनियाधाना विकासखंड के ग्राम चमरौआ में ठाकुर बाबा कोटखेड़ा मंदिर परिसर में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य यजमान श्रीमती नीरज लोधी (सरपंच) श्री अरविंद लोधी MPEB

कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कृष्ण जन्म के प्रसंग शुरू होते ही पांडाल में मौजूद श्रद्धालु नंद के आनंद भया जय कन्हैया लाल की भजनों के साथ झूम उठे। वहीं श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी कर मक्खन मिश्री के प्रसाद का भोग लगाकर वितरित किया कथावाचक पंडित श्री भरतभूषण शास्त्री के मुखारविंद से श्रीमद् भागवतकथा महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए बताया कि जब जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब तब परमात्मा अवतार ले करके धरती पर धर्म की स्थापना करते हैं।

विभिन्न प्रसंगों पर सुनाई कथा : कृष्ण जन्म की कथा के पूर्व भगवान राम के अवतार की लीला का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने आदर्श स्थापित की स्थापना की है, वह आज भी प्रासंगिक है। राम जन्म, ताड़का वध, राम विवाह, वनवास, रावण वध सहित राम राज्याभिषेक पर सुन्दर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि द्वापर में जब कंस के अत्याचार बढ़े तो श्रीकृष्ण ने अवतार लेकर मुक्ति दिलाई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!