जखौली टोल प्लाज़ा सोनीपत हरियाणा, 15 अगस्त — आज़ादी के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जखौली टोल प्लाज़ा देशभक्ति के रंग में सराबोर नज़र आया। ध्वजारोहण, देशभक्ति गीतों और जोशीले नारों के बीच वीर जवानों और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राय थाना के थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र जी थे, जिन्होंने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधन टीम के राम मेहर जी, योगेंद्र कुमार पांडेय जी, हरप्रीत सिंह जी, प्लाजा मैनेजर सोहराब खान जी, महावीर सिंह जी, रवि श्रीवास्तव जी, अरुण शर्मा जी सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं गणमान्य व्यक्तियों के पुष्पगुच्छ से स्वागत के साथ हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलन कार्यक्रम ने वातावरण को और अधिक गरिमामय बना दिया।थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र जी ने अपने संबोधन में देश की एकता, अखंडता और विकास में सभी के योगदान की आवश्यकता पर बल दिया।
ध्वजारोहण के बाद पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
पेड़ की टहनी काटने पर अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने घेरा तो थाने का चालक मौके से भागा
1 day ago
कादरचौक थाने के सामने बिना शटडाउन लिए बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइव तार जोड़ने का वीडियो सामने आया है
1 day ago
महासमुंद बरगद के निचे सजी चौपाल,मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से पुछा – योजनाओं का लाभ मिल रहा या नही
1 day ago
ट्रांसफार्मर की अर्थिंग में पानी का छिड़काव: बिजली आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए
4 days ago
ईंधन बचत और मितव्ययिता का अनूठा उदाहरण, बसना प्रशासन की सामूहिक बस यात्रा
4 days ago
पुलिस को मिली हाईटेक गाड़ियों की सौगात 19 नई गाड़ियां पहुंची महासमुंद
6 days ago
महासमुंद : कलेक्टर श्री लंगेह ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, 76 आवेदन प्राप्त
6 days ago
प्रेस विज्ञप्ति
6 days ago
राजा बाबू बनकर, गाड़ी में बैठकर हम काम नहीं कर सकते, हमें अफसरी से सेवा भाव की तरफ बढ़ना है तभी जनता के काम होंगे… कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों को दी समझाइश।
1 week ago
पेट्रोल डीजल व गैस की मूल्यवृद्धि और महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने बिल्सी तहसील पर किया विरोध प्रदर्शन