उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के साथ बड़ी संख्या में भक्त यहां 84 महादेव के दर्शन करने भी पहुंचते हैं….
*30 करोड़ रुपये से संवरेंगे उज्जैन के चौरासी महादेव मंदिर*
🎯 त्रिलोक न्यूज़ चैनल उज्जैन म. प्र.
यहां के चौरासी महादेव मंदिर को सिंहस्थ 2028 के लिए संवारने का प्लान तैयार किया गया है। उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा इस परियोजना को प्राथमिकता से किया जा रहा है।
श्रावण व अधिक मास में चौरासी महादेव दर्शन यात्रा भी निकाली जाती है। देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हों इसको लेकर समग्र योजना बनाई जा रही है। सलाहकार से मंदिरों का अध्ययन कराकर डिजाइन तैयार कराई गई है।
इन चीजों का होगा निर्माण
विचार-विमर्श के बाद, जो योजना तैयार हुई है, उसमें मंदिरों का विकास, आसपास की खाली जमीन का विकास, बाउंड्रीवाल, पहुंच मार्ग, रंगरोगन, लाइटिंग, हरियाली तथा नाली आदि का निर्माण शामिल है। जिन मंदिरों में जिस प्रकार के काम की आवश्यकता होगी, वह कराया जाएगा। कुल मिलाकर मंदिरों के संपूर्ण विकास की योजना बनाई गई है।
चौरासी महादेव मंदिरों को लेकर सिंहस्थ 2016 में भी योजना बनाई गई थी। इसके तहत कई मंदिरों में परिसर आदि का निर्माण भी कराया गया था। प्राचीन मंदिर काले पत्थरों से निर्मित हैं, लेकिन शिखर पर रंग-रोगन तथा मरम्मत आदि के काम किए गए थे। इस बार महापर्व के पहले से संधारण शुरू होगा, इससे काम में गुणवत्ता भी बनी रहेगी।












