
भागू वाला में सड़क हादसा बोलेरो पिकअप और बलेनो मारुति कार की आमने-सामने की टक्कर एक की मौत।
पूरा मामला नजीबाबाद क्षेत्र ग्राम भागूवाला का है जहां पर आज दिनांक 7 जनवरी लगभग सुबह 4:30 बजे बोलेरो और बलेनो कार में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बलेनो कर में पांच व्यक्ति बैठे हुए थे पर्याप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के रहने वाले देवेंद्र सिंह रावत बलेनो कर से ड्राइवरी कर कर अपने बूढ़े पिता कुंदन सिंह रावत उम्र लगभग 60 वर्ष का इलाज करा कर अपने घर की ओर देहरादून जा रहे थे भागूवाला तिराहे से कोहरा होने की वजह से रॉन्ग साइड चल दिए जैसे ही भागूवाला समिति के सामने पहुंचे सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी से उनकी जोरदार टक्कर हो गई ।सूचना पर पहुंची पुलिस द्वाराआनंन फानन में सभी को ओम चौधरी हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां पर देवेंद्र सिंह रावत के बूढ़े बाप कुंदन सिंह रावत को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।बोलेरो गाड़ी सलमान पुत्र शहजाद सरसावा थाना सरसावा चला रहे थे।
दोनों ही पक्ष की आपस में समझौते की बात चल रही है कोई भी पक्ष कानूनी कार्यवाही करने का इच्छुक नहीं है दोनों पक्ष आपस में समझौता करने के लिए तैयार हैं।मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा युवक की लाश को सील कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है









