ताज़ा ख़बरें

मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों को टेबलेट हेतु दी गई राशि

सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में छात्रों को बैठने के लिए दिये जायेंगे फर्नीचर

मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व
डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों को टेबलेट हेतु दी गई राशि
सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में छात्रों को बैठने के लिए दिये जायेंगे फर्नीचर

खण्डवा 20 दिसम्बर, 2024 – प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व आयोजित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस अभियान का लक्ष्य चार आधारभूत स्तम्भ युवा, नारी, किसानों और गरीबों को फोकस करते हुए कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्धारित लक्ष्यों में जिले ने पिछले एक वर्ष में अच्छी उपलब्धि हासिल की है। जिला शिक्षा केन्द्र सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक श्री पी.एस. सोलंकी ने बताया कि जिले में कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में शिक्षा विभाग अंतर्गत निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण, निःशुल्क गणवेश वितरण, निःशुल्क साइकिल वितरण, आरटीई आदि प्रमुख योजनाओं का संचालन किया जाता है। पिछले 2 शैक्षणिक वर्षों से शासकीय शालाओं के विद्यार्थियों की जनशिक्षा केन्द्र स्तर व जिला स्तरीय प्रतियोगिता सफलतापूर्व आयोजित की गई है। जिले द्वारा शासकीय विद्यालयों में दर्ज कक्षा 1 से 8 तक के समस्त बच्चों को पाठ्यपुस्तक, गणवेश एवं पात्र बच्चों को साईकिल वितरित की गई है। निःशुल्क बाल शिक्षा अधिकारी अधिनियम के तहत ऑनलाईन लॉटरी के माध्यम से छात्रों को अशासकीय शालाओं में प्रवेश दिया गया है। सत्र 2024-25 में 1,26,656 छात्रों को पाठ्यपुस्तक करने का लक्ष्य था, सभी पात्र छात्रों को पाठ्यपुस्तक वितरित की जा चुकी हैं। साईकिल हेतु 3037 छात्रों को पोर्टल पर पात्र किया गया है। इसमें से 2963 छात्रों को साईकिल वितरित की जा चुकी हैं, शेष 74 साईकिल के आदेश सीपीआई से हो गये है। साईकिल प्राप्त होते ही विद्यार्थियों को वितरित कर दी जायेगी।जिला शिक्षा केन्द्र सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक श्री सोलंकी ने बताया कि सत्र 2024-25 में सी.डब्ल्यू.एस.एन. बच्चों का चिन्हांकन 2719 छात्रों का चिन्हांकन किया गया। जो विकासखण्डों की शालाओं में अध्ययनरत हैं। जिला स्तर पर सी.डब्ल्यू.एस.एन. छात्रावास संचालित हैं, जिसमें 45 सी.डब्ल्यू.एस.एन. बच्चें निवासरत हैं। छात्रावास के बच्चे पास की शाला में अध्यनरत हैं। सी.डब्ल्यू.एस.एन. बच्चों को विशेष शिक्षक के द्वारा शिक्षा दी जा रही हैं। शाला में दर्ज पात्र बच्चों को प्रमाण-पत्र बनवाये गये। लाभान्वित सी.डब्ल्यू.एस.एन. बच्चों को पोर्टल से चिन्हित कर भत्ते हेतु पात्र किया गया जिसमें परिवहन भत्ता 3 हजार रूपये वार्षिक, मार्गरक्षण भत्ता 3 हजार रूपये वार्षिक, बालिकाओं को स्टाईफंड हेतु 3 हजार रूपये वार्षिक एवं वाचन भत्ता 2500 रूपये वार्षिक के लिए जिले में 806 पात्र बच्चे को पोर्टल पर अपडेट किया गया। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा वन क्लिक के माध्यम से खातों में राशि जारी की जायेगी।जिला शिक्षा केन्द्र सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक श्री सोलंकी ने बताया कि जीवन कौशल सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों पर विशेष ध्यान, कम्प्यूटर शिक्षा प्रदान करना आदि कार्य किए जा रहे हैं। विभाग द्वारा डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षको को टेबलेट क्रय करने हेतु राशि प्रदान की गई है। चयनित शालाओं में इंटरेक्टिव पेनल प्रदान किया गया है। इंटरेक्टिव पेनल के माध्यम से सहयोगात्मक शिक्षण एवं समूह गतिविधियों को बढ़ावा दिया गया है। सत्र 2024-25 में सी.डब्ल्यू.एस.एन. बच्चों के लिए चिकित्सा मूल्यांकन शिविर 18 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक विकासखण्डों में आयोजित कर पात्र दिव्यांग बच्चों को प्रमाण-पत्र एवं उपकरण हेतु चिन्हित कर सहायक उपकरण प्रदाय किया जाएगा जिससे शैक्षणिक स्तर बढ़ाया जा सके। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विकासखण्ड अन्तर्गत खेलकूद एवं संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांग बच्चों को सार्मथ अनुसार प्रदर्शन कर पुरुस्कार प्रदान किये गये। साथ ही जिला स्तर पर 3 दिसम्बर को जिला स्तर खेलकूद एवं संस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को गतिविधियां आयोजित कर पुरुस्कार वितरण किया गया जिससे बच्चों का मनोबल बढाने का प्रयास किया गया। विभाग द्वारा डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों को टेबलेट क्रय करने हेतु राशि प्रदान की गई है। आने वाले वर्षों में टेबलेट के माध्यम से बच्चों को शिक्षा प्रदान की जायेगी। सभी शालाओं में इंटरेक्टिव पेनल के माध्यम से सहयोगात्मक शिक्षण एवं समूह गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाना प्रस्तावित है। सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में छात्रों को बैठने हेतु फर्नीचर प्रदान किया जाना प्रस्तावित है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!