
*किशोर नगर में संगीतमय अखण्ड रामायण पाठ का हुआ परायण, भंडारे में असंख्य श्रद्धालुओं ने पाई प्रसादी*
खंडवा। किशोर नगर रहवासी संघ के तत्वावधान में किशोर नगर हनुमान वाटिका स्थित श्री मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर में शुक्रवार को संगीतमय श्री अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति हुई। आज परायण पर आरती पश्चात भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें नगर के अनेक गणमान्यजनों ने प्रसादी ग्रहण की। यह जानकारी देते हुए संघ प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि मंदिर प्रमुख पं. मनोज उपाध्याय के सानिध्य एवं संघ अध्यक्ष प. प्रेमनारायण तिवारी के दिशा निर्देशन में शुक्रवार प्रातः 8 बजे श्री अखंड रामायण का परायण आरती पश्चात दोपहर 12 से 3 बजे तक भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर जमनाप्रसाद पाडे, संजय शुक्ला, प.प्रेमनारायण तिवारी, पं. मनोज उपाध्याय, मनोहर चंदानी, हीरालाल पटेल, शिवनारायण लाड़, आरके चौरे, श्री रितेश मिश्रा, निर्मल मंगवानी, पं. राम उपाध्याय, प्रदीप तिवारी, अशोक तिवारी, गौरव चौहान, आशीष अग्रवाल, राजेंद्र चौरे, नंदकिशोर भगत, श्रीराम कुशवाह, हरि शंकर पाण्डे, विवेक तिवारी, विजय कुमार मिश्रा, सुखदेव अरझरे, जय नारायण लाड़, विजय प्रकाश पाठक, सोहन मालवीय, किशोर नगर रहवासी संघ, मातृशक्ति महिला मंडल आदि सहित बड़ी संख्या में नगर एवं क्षेत्र के श्रद्धालु मौजूद थे।