ताज़ा ख़बरें

उत्साह के साथ मनाया जाएगा भाई बहन के अटूट रिश्ते का रक्षाबंधन पर्व।

पर्व के एक दिन पूर्व बाजारो में रौनक रही, आमजन की भांति खंडवा विधायक ने भी राखी पर्व की खरीदी की।

उत्साह के साथ मनाया जाएगा भाई बहन के अटूट रिश्ते का रक्षाबंधन पर्व।

पर्व के एक दिन पूर्व बाजारो में रौनक रही, आमजन की भांति खंडवा विधायक ने भी राखी पर्व की खरीदी की।

खंडवा। रक्षाबंधन पर्व के एक दिन पूर्व खंडवा के बाजारों में काफी रौनक रही। बड़ी संख्या में बहनों ने बाजार से राखी, रुमाल, श्रीफल, मिठाई आदि खरीदी। शनिवार को उत्साह और उमंग के साथ राखी का यह पर्व मनाया जाएगा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि पर्व एक दिन पूर्व शुक्रवार को खंडवा के घंटाघर बाजार में आमजन की तरह खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे परिवार के साथ राखी त्यौहार की खरीदी करने पहुंची और अपने भाई के लिए राखी श्रीफल रुमाल मिठाई खरीदी। इस अवसर पर विधायक कंचन तन्वे ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राखी का यह पवित्र त्यौहार भाई-बहन का अटूट रिश्ता है। कच्चे धागे का यह बंधन अटूट रिश्ते का सहभागी है। श्रीमती तन्वे ने कहा कि त्योहारों पर में फुटपाथ पर लगी दुकान से त्यौहार की सामग्री खरीदती हूं ताकि यह लोग भी अपने पर्व को अपने परिवार के साथ उत्साह से मना सके। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का भी संदेश है कि त्योहारों पर छोटे-छोटे दुकानदारों से खरीदी की जाए। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा विधायक का यह आम जन को एक अच्छा संदेश है। रक्षाबंधन पर्व भाई बहन का अटूट प्यार और आस्था का पवित्र त्यौहार है। धर्म और भारतीय संस्कृति के अनुरूप रक्षाबंधन का यह पर्व वर्षों से भारत देश में मनाया जाता रहा है। रक्षाबंधन के दिन बहने अपने भाई को तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर हाथों में राखी बांधती है। इस अवसर पर भाई भी अपनी बहन को रक्षा एवं सुरक्षा का आशीर्वाद प्रदान करते है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!