नागपुर-: इन दिनो हिट एंड रन की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार की रात उमरेड रोड पर एक कार चालक ने एक ही परिवार के नौ लोगो को अपनी कार से कुचल दिया।खबर के अनुसार कार चालक नशे मे कार चला रहा था।जिससे दो लोगो की मौत हो गई सात अन्य घायल हो गए। हादसे मे शिकार हुए लोग मजदूर थे जो राजस्थान से नागपुर आकर रह रहे थे। ये मजदूर परिवार सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। घटना के वक्त रात मे सभी झोपडी मे सो रहे थे। कार के अनियंत्रित होने से घटना हो गई। ।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया। शहर मे इन दिनो इस तरह की घटनाए आम बात हो गई है। लगातार हो रहे इन घटनाओ से शासन प्रशासन गंभीर नही है। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी सच्चाई पता करने से बचते रहते है। इस प्रकार की घटनाओ के अधिकांश आरोपी रईस घरो से आते है या फिर राजनैतिक पहुंच वाले होते है। जिससे पुलिस भी इन पर अपना दबाव बनाने से हिचकती है। जिससे आरोपी बेखौफ तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने से बाज नही आते।
2,505 1 minute read





