
*श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल अध्यक्ष पद पर श्री सबनानी हुए विभूषित*
खंडवा। सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में सिंधी समाज की समाजसेवी संस्था श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल संरक्षक नन्दलाल भोजवानी एवं अध्यक्ष मोहन दीवान की मौजूदगी में मंडल अध्यक्ष पद पर श्री मनोहरलाल सबनानी का मनोनयन किया गया। यह जानकारी देते हुए मंडल सचिव हरीश आसवानी एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि बडी संख्या में उपस्थित सभी पदाधिकारी सदस्यों की सर्व सहमति से अध्यक्ष पद पर समाजसेवी मनोहरलाल सबनानी को विभूषित किया गया। श्री सबनानी के अध्यक्ष पद पर मनोनयन पर श्री पूज्य सिंधी पंचायत, श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल, श्री झूलेलाल समर्थ पैनल, श्री पिपलेश्वर झुलेलाल भजन मंडली, श्री पूज्य सिंधी पंचायत पदमनगर, राष्ट्रीय सिंधी समाज शाखा खंडवा के समस्त पदाधिकारी सदस्यों सहित समाजजनों ने हर्ष जताते हुए बधाईयां प्रेषित की है।












