ताज़ा ख़बरें

*खण्डवा पुलिस का नवाचार “यातायात जन चौपाल” लगातार जारी*

खास खबर

*खण्डवा पुलिस का नवाचार “यातायात जन चौपाल” लगातार जारी*

*ग्राम भिसावा में लगी द्वितीय यातायात जन चौपाल, ग्रामीणों को दी गयी यातायात नियमों की जानकारी*

खण्डवा// जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से *एक नवाचार* *यातायात जन चौपाल* प्रारंभ किया गया है। *पूर्व में दिनांक 21 अगस्त को थाना नर्मदानगर के ग्राम नन्दाना में यातायात जनचौपाल का आयोजन किया गया था।*

इसी क्रम में आज उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बीड उप निरीक्षक श्री राधेश्याम मालवीय सहित थाना यातायात की टीम द्वारा थाना मूंदी क्षेत्र के ग्राम भिसावा में *यातायात जन चौपाल* का आयोजन किया गया।
यातायात जन चौपाल के दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं आमजन को शासन की राहवीर योजना, हिट एंड रन योजना, पीएम राहत योजना, यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा सड़क पर सुरक्षित तरीके से आवागमन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!