ताज़ा ख़बरें

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ लगातार जारी, नगर निगम प्रांगण खण्डवा में आयोजित हुआ कार्यक्रम

खास खबर

‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ लगातार जारी, नगर निगम प्रांगण खण्डवा में आयोजित हुआ कार्यक्रम

खण्डवा, 30 अगस्त। माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 7 अगस्त 2026 से शुरू किए गए ‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को नगर निगम प्रांगण, खण्डवा में ‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में माननीय विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, माननीय महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, जिला कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ ही जनता के बीच विश्वास और सहभागिता को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने अभियान के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!