
*विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी मातृ शक्ति का एक दिवसीय वर्ग गणेश गौशाला में संपन्न हुआ*
खण्डवा//विश्व हिन्दू परिषद बाल संस्कार केन्द्र वर्ग हेतु मातृशक्ति दुर्गावाहिनी जिला खंडवा में एक दिवसीय वर्ग हेतु मालवा प्रान्त मातृशक्ति संयोजिका आरती दीदी जायसवाल जी मुख्य वक्ता के रूप में रही उनके द्वारा प्रत्येक प्रखंड में बाल संस्कार केन्द्र चलाया जाए इस हेतु मातृशक्ति दुर्गावाहिनी को विशेष रूप से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
जिला उपाध्यक्ष मनीषा दीदी पाटिल द्वारा बाल संस्कार केन्द्र हेतु विषय रखा की छोटे बच्चे को अगर खिलौना नहीं मिला तो वह थोड़ी देर रोएगा किन्तु संस्कार नहीं मिले तो वह जीवन भर रोएगा.
जिला मातृशक्ति सह संयोजिका छाया दीदी रूपाली दीदी प्रखंड संयोजिका उमा दीदी डोंगरे एवं अन्य सभी प्रखंड की बहनों की उपस्थिति रही,दुर्गावाहिनी सह संयोजिका वैष्णवी दीदी द्वारा खेल सिखाया गया, सत्संग प्रमुख रश्मि जोशी दीदी, सेवा कार्य प्रमुख ममता दीदी, एवं कार्यक्रम का संचालन दुर्गावाहिनी जिला सह संयोजिका दीपाली वर्मा दीदी द्वारा किया गया।
सभी मातृशक्ति द्वारा संकल्प लिया गया साथ ही दुर्गावाहिनी द्वारा शक्ति साधना केन्द्र हेतु विषय रखा गया प्रान्त संयोजिका आरती दीदी जायसवाल जी द्वारा सभी बहनों को संकल्प दिलाया गया वर्ग समापन पश्चात श्री दादाजी मंदिर तक निशान यात्रा निकाली गई और पटेल सेवा समिति को बादाम का पेड़ भेंट किया गया।














