
*श्री झूलेलाल मंदिर पर 40 दिन तक मचेगी धूम*

*चालीहा साहब का हुआ शुभारंभ*
खंडवा।सिंधी समाज के चालीस दिन के कठिन उपवास का महोत्सव श्री चालीहा महोत्सव आज 16 जुलाई से प्रारंभ हुआ।यह महोत्सव 24 अगस्त तक अनवरत जारी रहेगा।इस उपलक्ष में 40 दिन तक खंडवा के सिंधी कॉलोनी और पदम नगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
श्री झूलेलाल समर्थ पैनल के अध्यक्ष प्रदीप कोटवानी और सचिव रजत मंगवानी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इन कार्यक्रमों के प्रारंभ होने से पूर्व श्री झूलेलाल मंदिर सिंधी कॉलोनी में युवा वर्ग की एक विशेष बैठक भी आयोजित की गई,जिसमें युवाओं को समस्त कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गई।
श्री झूलेलाल समर्थ पेनल अध्यक्ष प्रदीप कोटवानी ने बैठक का शुभारंभ करते हुए युवा वर्ग के सम्मुख स्वागत उद्बोधन दिया। सिंधी सेवा मंडली के अध्यक्ष संजय सभनानी ने कहा कि इस बार ये कार्यक्रम युवा महोत्सव के रूप में मनाए जाएंगे।समस्त युवा सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एक जुटता से सक्रिय होकर निरंतर कार्य करते रहें।वही प्रदीप कोटवानी ने श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल और श्री झूलेलाल समर्थ पेनल द्वारा सभी संस्थाओं के विशेष सहयोग से होने वाले समस्त कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।सिंधी समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने इस अवसर पर कहा कि निश्चित ही इस बार सिंधी समाज खंडवा एक इतिहास रचने जा रहा है, सफलता मिलना तय है।सभी प्रयास करें कि देश भर के अन्य शहरों के समाज जन खंडवा के कार्यक्रमों का परस्पर उल्लेख करें।
इस बीच 16 जुलाई गुरुवार कार्यक्रम श्रृंखला का श्री गणेश हुआ।16 जुलाई गुरुवार तीरथ धाम के गादी नशीन महंत बाबा स्वरूपदास जी के कर कमलों द्वारा चालीहे साहब महोत्सव का विधिवत्त शुभारंभ किया गया।
अन्य कार्यक्रमों में आगामी सप्ताह 23 जुलाई गुरुवार बालक धाम के बाबा माधवदास उदासी द्वारा महा आरती की जाएगी।
शहजादे साईं ओमीराम साहब उल्हासनगर की विशेष प्रस्तुति 31 जुलाई शुक्रवार रात्रि 9 बजे से होगी।
चकरभाटा के सुप्रसिद्ध सतगुरु साईं लालदास साहेब जी भी 1 अगस्त शनिवार रात्रि 9 बजे श्री झूलेलाल मंदिर में अपने सत्संग एवं प्रवचन सहित धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे, वहीं 2 अगस्त रविवार रात्रि 9 बजे उनका कार्यक्रम पदम नगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में होगा।
इसके अलावा शेहरा वाले साईं के द्वारा 11 अगस्त रात्रि मंगलवार विशाल भजन संध्या आयोजित की जाएगी।
16 से 28 अगस्त तक साईं कृष्णदास जी द्वारा भक्त माल कथा प्रस्तुत की जाएगी।
20 अगस्त गुरुवार शाम 7:00 बजे श्री झूलेलाल मंदिर पर छप्पन भोग का कार्यक्रम होगा।
*समापन दिवस 24 अगस्त दिन भर कार्यक्रम*
समापन दिवस 24 जुलाई सुबह 8:00 बजे हवन होगा।दोपहर 2:00 बजे बहराणा साहब की शोभायात्रा प्रारंभ होगी,जो सिंधी कॉलोनी और टैगोर कॉलोनी घूमेगी।
शाम 6:00 बजे मटकी यात्रा आयोजित होगी,इसमें समाज की महिलाएं और बालिकाएं शामिल होंगी।वहीं रात्रि 9:00 बजे पुरुष वर्ग द्वारा मटकी यात्रा निकाली जाएगी।दोनों यात्राओं का समापन श्री झूलेलाल मंदिर पर होगा।
40 दिनों तक मंदिर परिसर में आरती का समय सुबह 7:30 बजे और शाम 7:00 बजे का रहेगा। समस्त कार्यक्रम श्री झूलेलाल मंदिर गली नंबर 6 सिंधी कॉलोनी खंडवा में आयोजित किए जाएंगे।
*समापन उपरांत आम भंडारा*
वहीं 40 दिन के कार्यक्रमों के सफल होने के उपरांत समापन की सफलता के उपलक्ष्य में 25 अगस्त दोपहर 2:00 बजे से विशाल आम भंडारा आयोजित होगा,जिसमें सभी श्रद्धालु भोजन प्रसादी ग्रहण करेंगे।
श्री पूज्य सिंधी पंचायत,श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल,सिंधी सेवा मंडली,श्री पिपलेश्वर झूलेलाल भजन मंडली और श्री झूलेलाल महिला सेवा मंडल सहित समस्त सामाजिक संगठनों ने समाज जन से पूज्य चालीहा साहब के सभी कार्यक्रमों में शामिल होने और सफल बनाने का निवेदन किया है।









