

रिपोर्टर = भव्य जैन
दिलीप सिंह भूरिया शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में उच्च शिक्षा विभाग व मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पी.के. उछावर के मार्गदर्शन में महाविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया सतत् जारी है। इस हेतु प्रवेश प्रभारी और कॉलेज चलो अभियान समिति के संयोजक प्रो. संजय खांडेकर के नेतृत्व में वरिष्ठ प्राध्यापकों की टीम बनाई गई है,जो ऑनलाइन वेरीफिकेशन कर रहे हैं और नियमानुसार प्रवेश प्रक्रिया में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार परसेन्डिया ने बताया कि विद्यार्थियों की सहायता के लिए कार्यालयीन समय पर हेल्प डेस्क चलाई जा रही है, जिसमें विद्यार्थी अपनी समस्या लेकर आ सकते हैं या प्रवेश संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । महाविद्यालय में एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है जिससे विद्यार्थी अपनी महाविद्यालयीन शिक्षा प्रारंभ करने की स्मृतियों को सहेज सके। साथ विद्यार्थियों को आदर्श महाविद्यालय में उपलब्ध 23 सुविधाओं की जानकारी भी दी जा रही है।










