छपारामध्यप्रदेशसिवनी

छपारा – दीवार गिरने से महिला मजदूर की दर्दनाक मौत

छपारा। नगर के शिवनगर वार्ड अंतर्गत लालमाटी क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में महिला मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मृतका की पहचान 35 वर्षीय संगीता टेकाम के रूप में हुई है जानकारी के अनुसार गर्मी के चलते रात में निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान महिला दीवार के पास ईंट और मलबा हटाने का कार्य कर रही थी, तभी अचानक पुरानी दीवार गिर पड़ी और वह उसके नीचे दब गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर छपारा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि मृतका आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से थी और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती थी। महिला की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!