
छपारा क्षेत्र के सुआखेड़ा गांव में शुक्रवार 15 मई की शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव निवासी मानसू धुर्वे के 8 वर्षीय बेटे सुभाष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, शाम करीब 7 बजे सुभाष घर से बाहर गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ समय बाद वह गंभीर हालत में मिला। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आशंका है कि किसी जहरीले जीव के काटने से मासूम की मौत हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।।












