ताज़ा ख़बरें

शहर के विकास के साथ महापौर ने कलेक्टर से मुलाकात पर सिटी से बाहर स्लाटर हाउस निर्माण के लिए भूमि को लेकर चर्चा की।

खास खबर

शहर के विकास के साथ महापौर ने कलेक्टर से मुलाकात पर सिटी से बाहर स्लाटर हाउस निर्माण के लिए भूमि को लेकर चर्चा की।

खंडवा। विगत दोनों इमली पुरा क्षेत्र में जिला प्रशासन पुलिस एवं नगर निगम प्रशासन द्वारा अवैध कारखाने पर कार्रवाई की गई, जहां पशुओं की चर्बी, हड्डी, सिंग और तरल पदार्थ बिना अनुमति के पाए जाने से उन्हें जब्त तक कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की गई एवं बिना अनुमति के कार्य करने को लेकर उस भवन को भी प्रशासन द्वारा धवस्त किया गया। शहर वासियों द्वारा जनप्रतिनिधियों से शहर के बाहर स्लॉटर हाउस खोलने की बात कही गई। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शहर विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर गुरुवार को महापौर अमृता अमर यादव, परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, एम आई सी के सदस्य राजेश यादव,सोमनाथ काले,विक्की भांवरे, अनिल वर्मा, दीना पंवार ने जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता से कलेक्टर कार्यालय में सौजन्य भेंट कर आवश्यक मुद्दों पर चर्चा की। सुनील जैन ने बताया कि शहर के विकास के साथ ही महापौर अमृता यादव ने इस दौरान स्लॉटर हाउस को बिच सिटी से शहर के बाहर स्थापित किए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की एवं स्लाटर हाउस के लिए शासकीय भूमि की मांग के साथ ही जनस्वास्थ्य, स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुझाव एवं विचार साझा किए गए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!