
जैनत्व बाल संस्कार शिविर एवं एवं मंडल विधान की पूजा का भव्य आयोजन संपन्न।
समाज के 70 से अधिक बच्चों ने धर्म की शिक्षा का लाभ प्राप्त किया बने संस्कारवान।
खंडवा। समाज के बच्चों में धर्म की शिक्षा के ज्ञान के साथ साथ अच्छे संस्कारों से संस्कारीत होने के लिए विगत 20 वर्षों से मुमुक्षु मंडल खंडवा द्वारा जैनत्व बाल संस्कार
शिविर एवं विश्व शांति व धर्म की प्रभावना हेतु मंडल विधान की संगीतमय पूजन का आयोजन 30 अप्रैल से गुरुवार 7 मई तक आयोजित हुआ। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि आयोजित शिविर में उत्साह के साथ समाज के सभी बड़ों ने एवं समाज के 70 से अधिक बच्चों ने धर्म की शिक्षा का लाभ बाहर से पधारे विद्वान पंडितों के माध्यम से प्राप्त किया। सनावद से पधारे शिविर अध्यापक पंडित रितेश शास्त्री ने बताया कि बड़े उत्साह के साथ छोटे एवं बड़े बच्चों ने धर्म की शिक्षा का लाभ प्राप्त कर ज्ञानार्जन प्राप्त किया एवं आयोजित धर्म की परीक्षा में भी सभी ने उत्साह दिखाया। इस प्रकार के आयोजन से बच्चे धर्म और संस्कारों से संस्कारित होते हैं। सुनील जैन ने बताया कि आयोजित शिविर एवं कार्यक्रम में प्रवचनकर्ता डॉक्टर विवेक जैन छिंदवाड़ा, पंडित अमन जी शास्त्री, विधानाचार्य पंडित अपूर्व जैन राजस्थान, शिविर अध्यापक पंडित रितेश शास्त्री सनावद, पंडित विदेश जैन खतौली, पंडित आर्जव जैन सीवनी,श्रीमती नीता अमर लोहाडिया खंडवा का विशेष सहयोग शिविर मे रहा। नितिन जैन मिलन जैन ने बताया कि
शिविर में प्रतिभावान बालक में सर्वज्ञ तपन जैन इंदौर एवं बालिका श्रव्या सचिन जैन का चयन हुआ।सम्यक दर्शन क्लास में प्रथम स्वरा अतिथि जैन,द्वितीय उन्नति रोहित जैन एवं तृतीय सावी सुयश जैन रही।सम्यक ज्ञान क्लास में प्रथम आरव राहुल जैन एवं द्वितीय श्रव्या सचिन जैन पंधाना रहें।सम्यक चरित्र क्लास में प्रथम आरव प्रितेश जैन,द्वितीय निरंश निखिल जैन रहें। अतिथियों वीरेंद्र जैन, नरेंद्र जैन, राजमल जैन, सुनील जैन एवं अन्य अतिथियो द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सुनील जैन ने बताया कि सात दिवसीय इस भव्य आयोजन में मुमुछु मण्डल के कमलचंद जैन, नरेन्द्र कुमार जैन, राजा बहादुर जैन, डॉक्टर शरद जैन, हेमन्त जैन, चौथमल जी जैन,संजय जैन. मुमुक्षु महिला मण्डल की श्रीमती मीना जैन, पदमा जैन, किरण बाला जैन,सिंधु जैन, सुभद्रा जैन, धर्म प्रभावना बहु मंडल की वैशाली मिलन जैन, आरती जैन,प्रज्ञा प्रिंस जैन, दीपिका,राखी,स्वेता,सारिका,.रानी जैन,युवा र्वग में नितीन
जैन,मुन,अनुराग,अतुल,अजय, प्रत्यूष,कमलेश,अकुंर,अंकित जैन ने कार्यक्रम में सक्रिय उपस्थिति देकर शिविर को सफल बनाने में सहयोग दिया। समापन सत्र का संचालन नितिन जैन द्वारा किया गया एवं आभार मिलन जैन द्वारा माना गया।












