Seoni newsछपाराताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेशसिवनी

छपारा – अज्ञात बोलेरो की टक्कर से 17 वर्षीय युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल सिवनी रेफर

छपारा – भीमगढ़ रोड स्थित बैनगंगा पेट्रोलियम के सामने मंगलवार शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच एक सड़क दुर्घटना में 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शत्रुघ्न भारती (17 वर्ष), पिता रामचरण भारती, निवासी ग्राम खुर्सीपार, अपनी मोटरसाइकिल से बैनगंगा पेट्रोलियम पंप पर पेट्रोल भरवाकर अपने घर वापस जा रहा था। जैसे ही वह पेट्रोल पंप के सामने भीमगढ़ रोड पर पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात बोलेरो वाहन चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि युवक मोटरसाइकिल सहित अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा।

दुर्घटना में उसके दाएं पैर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही घायल अवस्था में पड़ा रहा।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत युवक की मदद की और उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपारा पहुंचाया।

छपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय सिवनी रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना के बाद अज्ञात बोलेरो वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!