ताज़ा ख़बरें

महंगे गैस सिलेंडर के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा विरोध, सिलेंडर की पूजा कर ,चूल्हे पर बनाई चाय

केवलराम पेट्रोल पंप चौराहे पर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, महंगाई के खिलाफ जताई नाराजगी

महंगे गैस सिलेंडर के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा विरोध, सिलेंडर की पूजा कर ,चूल्हे पर बनाई चाय

केवलराम पेट्रोल पंप चौराहे पर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, महंगाई के खिलाफ जताई नाराजगी

खंडवा/
घरेलू गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। शहर के केवलराम पेट्रोल पंप चौराहे पर शाम 5.30 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की पूजा कर और चूल्हे पर चाय बनाकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया एवं वहा उपस्थितजनों को चाय भी पिलाई।
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि कमजोर विदेश नीति का खमियाजा आम जनता को भुगतान पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों ने आम जनता और विशेष रूप से गृहिणियों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। महंगाई के कारण मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों को भारी आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है।
महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमलता पालीवाल ने कहा कि देश की आम जनता महंगाई की मार झेल रही है और केंद्र सरकार महंगाई कम करने के बजाय बढ़ाती जा रही है। इससे साबित होता है कि भाजपा सरकार गरीबी नहीं गरीबों को ही मिटाने पर तुली हुई है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है केंद्र सरकार को आम जनता से कोई लेना-देना नहीं है। नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द ही गैस कीमतों में बढ़ोतरी वापस नहीं ली और व्यापार समझौते पर स्पष्टता नहीं दी तो कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में अपना आंदोलन और तेज करेगी।

“लगाए गंभीर आरोप”

प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने उद्योगपति अंबानी और अडानी का नाम लेते हुए कहा कि सरकार की नीतियों का सबसे अधिक लाभ इन्हीं बड़े उद्योग समूहों को मिल रहा है जबकि आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। उन्होंने ने यह भी आरोप लगाया कि जिन देशों को भारत पेट्रोल, डीजल और गैस की सप्लाई करता है वहां इनकी कीमतें अपेक्षाकृत कम हैं जबकि देश के भीतर ही आम जनता को महंगे दामों पर पेट्रोल, डीजल और गैस खरीदनी पड़ रही है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से उज्ज्वला गैस सिलेंडर की पूजा की और चूल्हे पर चाय बनाकर यह संदेश दिया कि यदि गैस सिलेंडर के दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो आम लोगों को फिर से पारंपरिक चूल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार को आम जनता की समस्याओं को समझते हुए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कम करने चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ नारेबाजी कर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया और बढ़े हुई गैस की कीमतों में कमी लाने की मांग की।
इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमलता पालीवाल, कामिनी मंडलोई, रूपा कास्डे,आशी सिलावट,ओंकार पटेल,चैनसिंह वर्मा,दीपक मुल्लू राठौर,आलोक सिंह रावत,सुरेश गुरबानी,उदय कुमार सोनी,मनोज मंडलोई,भुवनेश जोशी,वामनराव जाधव,दिलीप कैथवास,असलम गौरी,बाबा हासिम,जिला कांग्रेस पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन,यशवंत सिलावट,नमेश बारे,वकील नीलकंठ,वीरेंद्र गौतम,दिव्यांश ओझा,दिलीप कैथवास,दीपक कैथवास,अब्दुल कादिर,अय्यूब लाला, वाहिद भाई, बबलू दशोरे,अशोक चाकरे,सहित कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!