ताज़ा ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मरीजों की सेवा करने वाली नर्सिंग स्टाफ का किया गया स्वागत अभिनंदन।

खास खबर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मरीजों की सेवा करने वाली नर्सिंग स्टाफ का किया गया स्वागत अभिनंदन।

महिला दिवस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा राष्ट्रपति का नहीं पूरी देश की मातृ शक्ति का किया गया अपमान, ,,सुनील जैन,,

खंडवा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल मनाया जाता है, जो महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का सम्मान करने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने का एक वैश्विक दिवस है। यह दिन महिलाओं के अधिकारों, सशक्तिकरण और उनके प्रति हिंसा व भेदभाव के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी जिला अस्पताल में मरीजो की दिन रात सेवा करने वाली सिस्टरो का सम्मान और अभिनंदन भाजपा की ओर से कार्यालय मंत्री भारत पटेल एवं प्रवक्ता सुनील जैन द्वारा किया गया। सिस्टर और मेट्रन इस स्वागत से काफी खुश होकर भावुक हुई उन्होंने कहा कि हमारे कार्यों का जो सम्मान हमें मिलता है उससे हमें और ज्यादा शक्ति मरीजों की सेवा के लिए प्राप्त होती है। इस अवसर पर भारत पटेल ने कहा कि प्रतिवर्ष महिला दिवस पर जिला अस्पताल में मरीज को अपनी सेवा प्रदान करने वाली सभी मातृशक्ति का सम्मान हमारे द्वारा किया जाता है, इस प्रकार के सम्मान से सभी मातृशक्ति खुश होती है और अपने कार्यों को और ज्यादा व्यवस्थित बनाती हैं।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि मातृशक्तियों की उपलब्धियों को मान्यता देना, समानता के लिए संघर्ष और नारी शक्ति का सम्मान करना ही महिला दिवस का उद्देश्य है। इसकी शुरुआत 20वीं सदी की शुरुआत में अमेरिका में महिला श्रमिक आंदोलनों के महत्व को यह दिन याद दिलाता है कि महिला सशक्तिकरण से ही समाज और देश का पूर्ण विकास संभव है।भारत में महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में उनकी भूमिका को विशेष रूप से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव शासन की योजनाओं के माध्यम से मातृशक्ति को सशक्त कर रहे है। सुनील जैन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की महिला दिवस पर की गई कार्य प्रणाली पर आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि महिला दिवस के अवसर पर देश की सर्वोच्च पद पर बैठी महिला महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मूजी का उनके द्वारा जो अपमान किया गया वह पूरे देश की महिला मातृशक्ति का अपमान है उन्हे सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए। जिला अस्पताल में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में सुनील जैन भारत पटेल अमित फिलिप्स द्वारा नर्सिंग स्टाफ सिस्टरो रेणुका मेलुदें, सेल्वी थॉमस, माया पास्कल, बेसर बारिया, शकुंतला पटोले, सुसा नायर, सुरेखा पवार, चंद्रकला एवं अन्य सिस्टरो का स्वागत और सम्मान किया गया। अंत में रेणुका मेलुदें द्वारा किए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!