ताज़ा ख़बरें

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन ग्रामीण श्री अनुराग का खंडवा जिले का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण प्रारंभ

वार्षिक निरीक्षण के प्रथम दिन थाना छैगाँवमाखन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया गया निरीक्षण

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन ग्रामीण श्री अनुराग का खंडवा जिले का
दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण प्रारंभ
वार्षिक निरीक्षण के प्रथम दिन थाना छैगाँवमाखन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया गया निरीक्षण
खंडवा, 10 मार्च 2026
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री अनुराग द्वारा खंडवा जिले के वार्षिक निरीक्षण हेतु दो दिवसीय दौरे पर आए हुए है। वार्षिक निरीक्षण के प्रथम दिन दिनांक 10.03.2026 को खंडवा जिले के थाना छैगाँवमाखन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर के थाना छैगाँवमाखन पहुचने पर थाना प्रभारी छैगाँवमाखन प्रशिक्षु आईपीएस श्री अमित कुमार द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया तथा गार्ड द्वारा सलामी दी गई| निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारनेकर, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल सिंह चौहान उपस्थित रहे| पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा थाना छैगाँवमाखन के थाना भवन की साफ सफाई व साज सज्जा एवं रिकार्ड संधारण अच्छा पाया गया| थाना प्रभारी को एनसीआरबी पोर्टल NATIONAL CYBERCRIME REPORTING PORTAL को नियमित चेक करने एवं ई-कोर्ट के माध्यम से न्यायालय निर्णय का रिकार्ड अपडेट करने के लिए बताया गया| पुलिस महानिरीक्षक महोदय थाना निरीक्षण के दौरान छैगाँवमाखन थाना क्षेत्र के आम नागरिकों से मुलाकात की गई|
इसके पश्चात पुलिस महानिरीक्षक महोदय पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुचे, जहां पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारनेकर, प्रशिक्षु आईपीएस श्री अमित कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार बारंगे द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया| पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी शाखाओ के कार्यों का निरीक्षण किया गया, कार्य गुणवत्तापूर्ण पाया गया। कार्य मे उत्तरोत्तर उत्कृष्टता लाने हेतु मार्ग दर्शन दिया गया।
पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा वार्षिक निरीक्षण के दूसरे दिन दिनांक 11.03.2026 को पुलिस लाइन खंडवा पहुंचकर परेड, बलवा परेड एवं शासकीय पुलिस वाहनों का निरीक्षण किया गया जाएगा। इसके पश्चात पुलिस सम्मेलन का आयोजन जिसमे खंडवा जिले के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की समस्याओ को सुनेगे एवं मार्गदर्शन स्वरूप सम्बोधन करेंगे| इसके पश्चात पुलिस कंट्रोल रूम मे जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना व चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी|

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!