
ग्राम कोरगला में कबाड़ के गोदाम में भरभरा कर लगी आग

खण्डवा//शहर के समीपस्थ ग्राम कोरगला में एक कबाड़ के गोदाम में भरवारा कर आग लग गई जिसमें रखे पुराने इलेक्ट्रिक के समान जिसमें फ्रिज, कलर टीवी व अन्य इलेक्ट्रॉनिक कबाड़ जलकर पूरी तरह खाक हो गए हैं आग इतनी तेज थी कि इलाके में लोग इकट्ठा हो गये थे और हड़कंप मच गया देखते ही देखते आग का रूप विकराल हो गया जिसका गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा था आग कैसे लगी अभी कारण अज्ञात है जिसका पता लगाया जा रहा है मौके पर फायर ब्रिगेड व पदम नगर पुलिस पहुंच गई थी दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में पसीना आ रहा था प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग से गोदाम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है।आग कैसे लगी? कारण अस्पष्ट है जिसका प्रशासन व पुलिस पता लगाने में जुट गई है।









