
जेल में बंदियों के स्वास्थ्य की जाँच कर परामर्श दिया
—
खण्डवा//जिला जेल खंडवा में सोमवार को चिकित्सा शिविर लगाकर बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ. पी. जुगतावत ने बताया कि शिविर में कैदियों का हेंड हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से टी.बी. स्क्रीनिंग की गई तथा टीबी नॉट टेस्ट के लिए सैंपल भी लिए गए। कैदियों की टी.बी., एचआईवी, सिफिलिस, हैपेटाइटिस-बी एवं हैपेटाइटिस-सी सम्बंधी जाँच कर परामर्श सेवाएं दी गईं। इस दौरान डिप्टी जेलर हेमंत नागर और डॉ. रुपेश चौधरी सहित जेल एवं स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।









