
सामाजिक संस्थाओं व गणमान्यजनों ने किया आई जी अनुराग कुमार का स्वागत स्वागत अभिनंदन।

चर्चा में उपस्थित जनों ने शहर की कुछ समस्याओं से अवगत कराया आई जी को।
खण्डवा। पुलिस महानिदेशक अनुराग कुमार दो दिवसीय दौरे पर खंडवा जिले में पहुंचे। शाम 6:00 बजे खण्डवा पधारने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चेम्बर ऑफ कॉमर्स, किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच,लायन्स क्लब,रोटरी क्लब जेसीआई व गणमान्य जनों ने आईजी अनुराग जी का स्वागत अभिनंदन किया। जानकारी देते हुए समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि आई जी ओंकारेश्वर में मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम पश्चात खण्डवा पधारे।चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुनील बंसल , उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल,संरक्षक गुरमितसिंघ उबेजा, लायन्स के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर व किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के अध्यक्ष रणवीर सिंघ चावला, लायन्स क्लब के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन नारायण बाहेती, हिन्दू बाल सेवा सदन व रोटरी के पूर्व अध्यक्ष अनिल बाहेती , समाजसेवी सुनील जैन, अरुण बाहेती,लायन्स के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सोलंकी,गुडमार्निंग क्लब के हरवन्त सिंघ कुकरेजा, दीपक अग्रवाल, ने स्वागत किया।सुनील जैन व उपस्थित सदस्यों ने आई जी अनुराग जी एवं डीआईजी मनोज राय से खण्डवा में पुलिस बटालियन , खंडवा में बने हुए डिवाइडर, लाइट ट्रैफिक सिग्नल, यातायात व्यवस्था, हिन्दू बाल सेवा सदन के पास पुलिस चौकी,इन्दोर रोड़ भैरोघाट पर पुलिस पेट्रोलिंग दिन व रात लगाने जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिती से बचा जा सके इन विषयों को लेकर उपस्थित जनों ने चर्चा की इस अवसर पर आई जी अनुराग कुमार ने कहा कि मुझे खण्डवा में आकर बहुत खुशी हुई कि यहाँ सामाजिक संस्थाए व गणमान्य जन जागरूक है।पुलिस के जन जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग करते हैं।पुलिस चौकी हेतु हिन्दू बाल सेवा सदन को कीमती जमीन देने के कार्य की सराहना की और अन्य विषयों को लेकर उन्होंने कहा कि हम आपस मे बैठकर यातायात व्यवस्थित करने पर विचार विचार कर इन समस्याओं का निराकरण करेंगे।








