जिले मे अवैध शराब बिक्री करने वाले 06 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जिले मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 37 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
खंडवा, 23 फरवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में जिले में दिनांक 22.02.26 को कुल 06 अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। थाना पंधाना के आरोपी राजेश पिता ठाकुर खतवासे जाति भील उम्र 38 साल निवासी खिराला के कब्जे से अवैध 12 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 1200/-रु जप्त की गई है। तथा आरोपी पिंकी पति दीपक जाति भील उम्र 35 वर्ष निवासी खिराला के कब्जे से अवैध 08 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 800/-रु जप्त की गई थाना पिपलोद के आरोपी जितेंद्र पिता देवराम जाति भील उम्र 50 साल निवासी बासवा के कब्जे से अवैध 07 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 700/-रु जप्त की गई एवं आरोपी गेंदालाल पिता हीरालाल मालवीय जाति कलाल निवासी ग्राम गरणगाँव के कब्जे से अवैध 06 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 600/-रु जप्त की गई। थाना खालवा के आरोपी सुनील पिता सुखनंदन जाति गौंड उम्र 45 साल निवासी ग्राम सुखवी के कब्जे से हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब 07 लीटर किमती 700/-रु जब्त की गई है। थाना किल्लौद के आरोपी छोटू पिता चंद्रपाल राजपूत निवासी ग्राम पटाजन के कब्जे से अवैध 08 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 800/-रु जप्त की गई है। उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
दिनांक 22.02.26 को जिला खंडवा मे यातायात थाना एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना HSRP, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 37 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 27,200/- रुपये वसूल किए गए हैं। उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल राय द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।











