CHHATTISGARH

लखनपुर पुलिस टीम द्वारा की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही कोयला चोरी का आरोपी गिरफ्तार।

विकास कुमार सोनी

लखनपुर पुलिस टीम द्वारा की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही कोयला चोरी का आरोपी गिरफ्तार।

दिनाँक/23-02-2026/अम्बिकापुर लखनपुर/  डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही। आरोपी अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर संगठित गिरोह बनाकर कोयला चोरी कर कारित कर रहा था घटना। आरोपी के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल एवं कोयला खदान से चोरी किया गया कोयला लगभग 2.5 टन कुल कीमती मशरुका लगभग 01 लाख रुपये किया गया बरामद। मामले मे अन्य आरोपी फरार है, फरार आरोपियों का पत्ता तलाश किया जा रहा है, जिन्हे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना लखनपुर स्थित अमेरा कोयला खदान मे कुछ व्यक्तियों द्वारा संगठित गिरोह बनाकर कोयले की चोरी एवं तस्करी किये जाने की सूचना प्राप्त हुई थीं, मामले कों संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना लखनपुर पुलिस टीम को मौक़े पर जाकर सख़्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।

इसी क्रम में थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे शामिल आरोपी आनंद राम केवट को पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम आनंद राम केवट आत्मज सुखराम केवट उम्र 36 वर्ष साकिन पूहपुटरापारा चिलबिल थाना लखनपुर का होना बताया आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर आरोपी अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर संगठित गिरोह बनाकर प्रतिबंधित छेत्र से कोयला चोरी की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, साथ ही खदान से चोरी का अवैध कोयला को अपने घर में छुपा कर रखना बताया, आरोपी के निशानदेही पर चोरी का कोयला करीब 2.5 टन एवं घटना में प्रयुक्त एक नग मोटर सायकल कुल कीमती मशरुका लगभग 01 लाख रुपये बरामद किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है, मामले मे अन्य आरोपी फरार है, फरार आरोपियों का पत्ता तलाश किया जा रहा है, जिन्हे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, प्रधान आरक्षक देवनारायण सिंह, प्रवीण तिवारी, आरक्षक दशरथ राजवाड़े सक्रिय रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!