ताज़ा ख़बरें

पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों की पुलिस कंट्रोल रूम मे ली गई अपराध समीक्षा बैठक

वर्ष के शुरुवात मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी व अधिकारियों को दिया गया पदक एवं प्रशस्ति पत्र

पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों की पुलिस कंट्रोल रूम मे ली गई अपराध समीक्षा बैठक
वर्ष के शुरुवात मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी व अधिकारियों को दिया गया पदक एवं प्रशस्ति पत्र
खंडवा, 30 जनवरी 2026
उप पुलिस महानिरीक्षक खंडवा/पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा दिनांक 30.01.2026 को पुलिस कंट्रोल रूम मे जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों की उपस्थिति मे जिले के शेष लंबित अपराधों की समीक्षा हेतु वर्ष 2026 की पहली बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक मे जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर, प्रशिक्षु आईपीएस श्री अमित कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान, एसडीओपी मूँदी श्री मनोहर गवली, एसडीओपी हरसूद श्री लोकेश सिंह ठाकुर एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा जिले के लंबित अपराधों की समीक्षा करते हुए थानों मे लंबित अपराध, चालान व मर्ग के शीघ्र निराकरण वर्षांत से पहले करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिये। थाने के माल खानों मे रखे माल का साल खत्म होने से पहले निराकरण किए जाने निर्देश दिए गए है। थाने के समंस शत प्रतिशत एवं गिरफ़्तारी वारंट 90 प्रतिशत से ऊपर तामिली के निर्देश दिए गये| संपत्ति संबंधी अपराधों मे अधिक से अधिक पतारसी कर माल मशरुका की बरामदगी हेतु निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को जप्त शुदा वाहनों, जप्ती माल के निराकरण व लंबित खात्मा खारजी के प्रकरणों का न्यायालय से निराकरण समय सीमा मे कराए जाने के निर्देश दिए गये| पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा थाना क्षेत्रों मे संवेदनशील एवं भीड़ वाले स्थानों मे शाम को पैदल भ्रमण कर गुंडे एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। सीएम हेल्प लाइन, जनसुनवाई, लंबित शिकायतों के शीघ्र निराकरण हेतु बताया गया|
पुलिस कंट्रोल रूम खंडवा में दिनांक 30 जनवरी 2026 को विगत माह मे थाना एवं कार्यालीन स्तर पर अपने-अपने क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 38 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को उप पुलिस महानिरीक्षक खंडवा/पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। थाना प्रभारी मोघट रोड निरीक्षक धीरेश धारवाल को उत्कृष्ट थाना प्रबंधन हेतु, थाना प्रभारी पिपलोद निरीक्षक सुरेन्द्रनाथ पाण्डेय को गंभीर अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर निराकरण हेतु, थाना प्रभारी हरसूद निरीक्षक राजकुमार राठौर अज्ञात हत्या के प्रकरण में पतारसी व निराकरण हेतु, थाना प्रभारी खालवा निरीक्षक जगदीश सिंदिया को थाना खालवा के लूट के प्रकरण मे अज्ञात आरापा का धरपकड व गिरफतारी में अहम भूमिका हेतु एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!