
धर्म प्रभावना बहुमंडल के तत्वाधान में 2 फरवरी 2026 तक होगी मंडल विधान की पूजन
निकलेगी श्रीजी की पालकी यात्रा,प्रतिदिन पंडित प्रवीण जी शास्त्री के होंगे प्रवचन
खंडवा/
धर्म प्रभावना बहुमंडल के तत्वाधान में 2 फरवरी 2026 तक होगा दिनांक 31 जनवरी शनिवार प्रातः 6.45 को श्री जी मंगल विहार यात्रा (पालकी एवं कलश के साथ) श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सराफा से घंटाघर होते हुए पोरवाड़ दिगम्बर जैन धर्मशाला सराफा बाजार में पहुचेगी।प्रातः 7 बजे ध्वजारोहण, श्रीजी विराजमान, श्रीजी अभिषेक, विधान मंडप उद्घाटन, मंगल कलश, जिनवाणी स्थापना होगी।
पोरवाड़ दिगम्बर जैन समाज के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि सुबह 7:30 बजे से 9:30 तक ढाईदीप मण्डल विधान पं. सम्मेद जी शास्त्री द्वारा कराया जाएगा। दिनांक 1 फरवरी 2026 रविवार को सुबह 7:30 बजे से 9:30 तक तत्वार्थ सूत्र मण्डल विधान एवं 2 फरवरी 2026 को सुबह 7:30 बजे से 9:30 तक सर्वज्ञदेव मण्डल विधान की पूजा भक्तिभाव से सम्पन्न होगी।
प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि दिनांक 31 जनवरी से 2 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 9:45 से 10:30 बजे तक पं.प्रवीण जी शास्त्री ढाईदीप के मंगल प्रवचन होंगे,दोपहर 3:00 से 4:00 बजे तक धर्म कक्षा,शाम 7:30 बजे से 8:00 तक भक्ति,रात्रि 8.00 बजे से 8:45 तक
पं.प्रवीण जी शास्त्री ढाईदीप के प्रवचन एवं रात्रि 8:45 बजे से 9:30 तक धार्मिक प्रश्न मंच श्री पोरवाड़ दिगम्बर जैन धर्मशाला, सराफा खण्डवा में होंगे।
पोरवाड़ दिगम्बर जैन समाज के ट्रस्टी नितिन रानी जैन अत्तर,मिलन वैशाली जैन ने समस्त साधर्मीजनों से तीन दिवसीय होने वाले इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अनुरोध किया है।












