
दी निमाड एजुकेशनल
सोसाइटी परिसर मैं फहराया
राष्ट्रीय ध्वज।
खंडवा। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी को दी निमाड़ एजुकेशनल सोसायटी परिसर खंडवा में भव्य एवं गरिमामय ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर परिसर में संचालित सभी शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
समारोह में पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल महाविद्यालय, खंडवा के प्राचार्य डॉ. दीपेश आर. उपाध्याय, श्रीमती सुंदरबाई गुप्ता कन्या विद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना तिवारी, आनंदम विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती जस्मीत कौर साहनी, ब.ई.सुभाष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्कूल के प्राचार्य डी. एस. तोमर एवं प्रबंधक सतीश पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर सभी संस्थाओं के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे,सुनील जैन ने बताया कि ध्वजारोहण उपरांत सभी प्राचार्यों द्वारा विद्यार्थियों को मिठाइयों का वितरण किया गया। विद्यार्थियों में उत्साह, आनंद एवं राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार हुआ। संपूर्ण समारोह अनुशासन, राष्ट्रप्रेम एवं संविधान के प्रति सम्मान के भाव के साथ संपन्न हुआ।









