ताज़ा ख़बरें

*महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने शहर विकास एवं व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश*

खास खबर

*महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने शहर विकास एवं व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश*

*विभिन्न विकास कार्यों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित*

आज महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व में नगर निगम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर विकास, अधोसंरचना, जल प्रबंधन, अतिक्रमण नियंत्रण एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

*स्टेडियम दुकानों की दरों का तुलनात्मक अध्ययन करने के निर्देश*
बैठक में निर्देश दिए गए कि स्टेडियम क्षेत्र की वर्तमान दुकानों एवं पुरानी दुकानों की कीमतों का तुलनात्मक अध्ययन किया जाए तथा उसी आधार पर लागत एवं दरों पर पुनर्विचार किया जाए।

*कृत्रिम कुंड एवं जलीय संरचनाओं के कार्य शीघ्र प्रारंभ होंगे*
महापौर श्रीमती यादव ने निर्देशित किया कि कृत्रिम कुंडों के निर्माण हेतु गहरीकरण, कंक्रीट बेस, दीवार निर्माण आदि कार्य इसी सप्ताह प्रारंभ किए जाएं, ताकि वर्षा पूर्व कार्य पूर्ण हो सकें। साथ ही जलीय संरचनाओं के संरक्षण के अंतर्गत झीलोधन सरोवर में की गई स्टोन पिचिंग को और अधिक मजबूत करने हेतु आवश्यक उपाय किए जाने तथा पीछे की ओर चौपाटी विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

*16 खोली क्षेत्र के पुनर्विकास एवं ट्रांसपोर्ट नगर विस्थापन पर चर्चा*
बैठक में 16 खोली क्षेत्र की दुकानों को नोटिस जारी करने तथा वहां नवीन कॉम्प्लेक्स निर्माण की कार्ययोजना पर कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों को ट्रांसपोर्ट नगर में विस्थापित करने पर भी चर्चा की गई।

*कायाकल्प योजना के अधूरे कार्य पूर्ण करने हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश*
कायाकल्प योजना अंतर्गत अधूरे कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि पूर्व में 16.20 करोड़ रुपए का अनुमान शासन को भेजा गया था, किन्तु 15 करोड़ रुपए ही स्वीकृत होने एवं कुछ सड़कों पर अनुमान से अधिक व्यय होने के कारण कुछ कार्य अधूरे रह गए हैं। महापौर द्वारा शेष कार्यों को पूर्ण करने हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

*शहर के प्याऊओं में स्वच्छ जल एवं नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश*
गर्मी को देखते हुए शहरभर के प्याऊओं की नियमित सफाई कराने एवं पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

*जल उपयोग करने वाले व्यवसायों की होगी मॉनिटरिंग*
बैठक में पानी से जुड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की वॉटर मॉनिटरिंग किए जाने पर चर्चा की गई। विशेष रूप से अत्यधिक जल उपयोग करने वाले प्रतिष्ठानों जैसे वॉशिंग सेंटर आदि में वॉटर मीटर लगाकर निगरानी करने एवं उपयोग के अनुसार जलकर निर्धारित करने के विषय पर विचार किया गया।

*ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन विकसित करने की कार्ययोजना बनेगी*
महापौर ने शहर में ई-व्हीकल को बढ़ावा देने हेतु चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

*शहर में अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार होगी*
बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों, मुख्य मार्गों एवं संकरी गलियों जैसे पंधाना रोड, टपड़िया गार्डन के सामने, बुधवार बाजार, इमलीपुरा आदि क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर एक सप्ताह में प्रस्तुत करने तथा उसके एक सप्ताह पश्चात व्यापक स्तर पर हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

*बैठक में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे उपस्थित*
बैठक में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के अतिरिक्त अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य श्री राजेश यादव, श्री अनिल वर्मा, श्री विक्की भांवरे एवं श्री दीना पवार सहित आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत, उपायुक्त श्री एस.आर. सितोले एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!