पुलिस द्वारा 11313.8 बल्क लीटर शराब नष्टीकरण, 240 बल्क लीटर माननीय न्यायाल जमा, की गयी कार्यवाही
खंडवा दिनांक 24.05.26
—00—
जिला खंडवा मे दिनांक 01.05.26 से 23.05.26 तक पुराने आबकारी एक्ट के अपराधों मे जप्त सुदा शराब के निराकरण की कार्यवाही की गई इस दौरान थाना हरसूद के अपराध क्रमांक 193/2014, धारा– 420, 467, 468, 471, 120 बी, 34 भा०द०सं० एवं धारा 34 (2) म०प्र० आबकारी अधिनियम में जप्तशुदा अंग्रेजी शराब कुल 1130 पेटी, कुल 11023.8 बल्क लीटर शराब कीमती लगभग 79,52,160/- रूपए की माननीय सत्र न्यायालय हरसूद के आदेश से एवं जिला आबकारी अधिकारी महोदय खण्डवा के कार्यालय आदेश के पालन में गठित समिति 1. सुश्री दिशा भगोरे, डिप्टी कलेक्टर जिला खंडवा 2. श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग हरसूद जिला खंडवा 3. श्री अजय पाल, ADO खंडवा 4. श्री विजय वर्मा थाना प्रभारी किल्लौद जिला खंडवा व श्री मीणा ADO खंडवा व निरी. राजकुमार राठौर थाना प्रभारी हरसूद की उपस्थिति में उक्त जप्तशुदा शराब का थाना हरसूद परिसर के पीछे खुले मैदान में एवं थाना पिपलोद के अपराध क्रमांक 165 /23 धारा 34(2)आबकारी एक्ट
में जप्त जप्त सुधा कुल 60 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 5000 रुपए मान. न्यायालय के आदेश से नष्टीकरण की कार्यवाही की गयी एवं समस्त थाना मे जप्त 240 बल्क लीटर शराब माननीय न्यायालय जमा कर कुल 11,313 बल्क लीटर शराब कीमती करीब 1 लाख 35 हजार रूपये का निराकरण किया गया।
2,503 1 minute read









