रीवा में हुई दुखद घटना एवं साधु संतों की सुरक्षा हेतु सोमवार को सकल जैन समाज की शांतिपूर्ण मोन रैली।
पुलिस कंट्रोल रूम पर रैली के माध्यम से जैन समाज कलेक्टर, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन।
खंडवा। मध्य प्रदेश के रीवा में हुई दुखद घटना के विरोध एवं साधु संतों की सुरक्षा हेतु 25 मई प्रातः 8:00 बजे शांतिपूर्ण मोन रैली निकालकर जिला कलेक्टर,मुख्यमंत्री,प्रधानमंत्री, गृह मंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि पैदल चलने वाले हमारे साधु संतों की राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था व्यवस्थित करने की मांग को लेकर यह मोन रैली पूरे देश के साथ सकल जैन समाज द्वारा खंडवा में भी निकाली जाएगी। विगत दिनों रीवा में जैन धर्म की आर्यीका माताओ के साथ घटित घटना केवल एक दुर्घटना नहीं बल्कि पूरे समाज को झगझोर देने वाली घटना है। सुनील जैन ने बताया कि रीवा में हुई दुखद घटना के विरोध एवं साधु संतों की सुरक्षा हेतु संगठित समाज सुरक्षित संत, शांति मय भारत के लिए जिला मुख्यालय खंडवा में 25 मई प्रातः 8:00 बजे महावीर उद्यान कीर्ति स्तंभ घंटाघर से शांतिपूर्ण मोन रैली घंटाघर मुंबई बाजार फूल गली से पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचेगी जहां ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन, दिलीप पहाड़िया, संजय जैन, विकास बोथरा,नवनीत जैन, पंकज छाबड़ा, विजय सेठी, अभय जैन व जैन समाज के पदाधिकारीयो ने सभी सामाजिक बंधुओ मातृशक्ति से साधु संतों की सुरक्षा हेतु सोमवार को निकलने वाली शांतिपूर्ण मोन रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।









