ताज़ा ख़बरें

*स्वामी बोदाराम साहेब उदासी जयंती महोत्सव पर निकली शोभायात्रा, आज होगा भंडारा*

खास खबर

*स्वामी बोदाराम साहेब उदासी जयंती महोत्सव पर निकली शोभायात्रा, आज होगा भंडारा*

*श्रीराम, सीता, हनुमान रूप में आकर्षण का केंद्र रहे आगरा के कलाकार*

खंडवा। सिंधी कॉलोनी स्थित बालक धाम में परम पूज्य स्वामी बोदाराम बालकदास साहब की 113 वीं जयंती महोत्सव के रूप में गुरुवार से 23 मई तक बड़ी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से बालकधाम प्रमुख स्वामी माधवदास उदासी के सानिध्य में मनाई जाना प्रारम्भ हुई। इस दौरान बाबा साहेब की मूर्ति शोभायात्रा बहराणा साहब के विशाल चल समारोह के साथ निकाली गयी। बालकधाम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि जयंती महोत्सव का आगाज गुरुवार को प्रात: 11 बजे भजन कीर्तन एवं पूजन के साथ हुआ, वहीं 11 बजे गुरु ग्रंथ साहब का अखंड पाठ साहिब आरंभ हुआ। तत्पश्चात ध्वज वंदना हुई, वहीं शाम 5 बजे बाबा साहेब की मूर्ति शोभायात्रा सिंधी कॉलोनी एवं टैगोर कॉलोनी के विभिन्न मार्गो से सिंध की दूलह शहनाई के साथ निकाली गयी। इस दौरान आगरा के कलाकार श्रीराम, सीता माता एवं हनुमान रूप में आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा समाप्ति पश्चात मूर्ति की स्थापना आयोजन स्थल पर की गयी। महोत्सव के दौरान तीनों ही रात पालनपुर कटनी के भगत महेश कुमार उदासी म्यूजियम पार्टी एवं संतों-महंतों द्वारा संगीतमय गीतों भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दी जा रही है। श्री मंगवानी ने बताया कि आज अंतिम दिन 23 मई को अखंड साहब पर भोग पश्चात भंडारा आयोजित होगा। महोत्सव के पूर्व प्रति दिन शाम में समाज की माता बहनों द्वारा सुखमणि साहिब का सामूहिक पाठ का वाचन किया गया। इस मौके पर में समाज के ताराचंद जेठवानी, हरीश तलरेजा, संजय सबनानी, भीमनदास जीवनानी, डॉ दीलिप हिंदुजा, जयकिशन तीर्थानी, जयराम थदानी, संतोष मोटवानी, मनोहर सबनानी, जयराम खेमानी, मनोहर असवानी, गोवर्धन नेभनानी, किशोर मंगवानी, मनोहर संतवानी, खैमचंद जेठवानी, निर्मल मंगवानी, राजेश, घनश्याम वाधवा, लखन टोपलानी, जेठानंद, रामचंद्र जेठवानी, जेठानंद हरचंदानी आदि सहित बड़ी संख्या में माता बहनों के साथ समाजजन उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!