खण्डवा//
आज सर्किट हाउस, खंडवा में खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा कर क्षेत्र की विभिन्न गतिविधियों एवं जनसमस्याओं पर विस्तारपूर्वक संवाद किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा। प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को त्वरित राहत एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
जनसेवा एवं क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा गया कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जाते रहेंगे।
इसके पश्चात श्री दादाजी धूनीवाले की पावन नगरी खंडवा के नवागत पुलिस अधीक्षक अगम जैन से शिष्टाचार भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया एवं नवीन दायित्व हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
इस अवसर पर खंडवा विधानसभा क्षेत्र की कानून व्यवस्था, पुलिस प्रशासन एवं जनसुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और अधिक प्रभावी, संवेदनशील एवं जनहितैषी रूप में कार्य करेगा।
2,510 1 minute read










