
मिट्टी की मूर्तियां बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
—
खण्डवा//
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देश पर मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से बैंक ऑफ़ इंडिया, स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, खंडवा द्वारा स्वसहायता समूह की महिलाओं एवं सदस्यों को मिट्टी के श्री गणेश जी एवं लक्ष्मी जी की मूर्ति निर्माण संबंधी 6 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को हुआ।
समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्रामीण आजीविका मिशन की डीएम स्किल श्रीमती संतोषी मंडलोई एवं श्री धर्मेंद्र भदोरिया ने उपस्थित सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र वितरित किए, और उन्हें स्वसहायता समूह से लोन लेकर मूर्ति निर्माण संबंधी स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आरसेटी संस्थान के निदेशक श्री पंकज कुमार कनौजिया, संकाय सदस्य श्रीमती कल्पना कपूर , रविंद्र बिरला ऑफिस असिस्टेंट शुभम अग्रवाल सहित स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे।









