
सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जीतो जाॅब इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा बेरोजगार युवाओं का हुआ पंजीयन।
एक ही दिन पूरे देश में 10008 युवाओं का हुआ पंजीयन खंडवा में 25 का।
खंडवा जितो जाब फेयर का आयोजन शनिवार, 23 मई को दोपहर 11:00 बजे से 2:00 बजे तक श्री नमिनाथ जैन मंदिर उपाश्रय, रामकृष्णगंज , खंडवा में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। जीतो जॉब तथा अजितजी भंडारी – मुख्य सचिव जीतो जॉब के नेतृत्व में देश के 108 स्थानों पर यह कार्यक्रम एक साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम ऋषि सिंधई जैन शामिल हुए। समाज की सचीव सुनील जैन ने बताया कि विभिन्न शहरों एवं क्षेत्रों में रोजगार एवं करियर अवसरों को अधिक प्रभावी रूप से समाज तक पहुँचाने हेतु जॉब मेले का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं, नौकरी चाहने वालों एवं उद्योग जगत को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहाँ रोजगार, नेटवर्किंग एवं करियर विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें।
समाज के सुनील जैन, चंद्रकांत सांड ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले जॉब फेयर के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए द्वार खुलेंगे तथा समाज के प्रतिभाशाली उम्मीदवारों को प्रतिष्ठित कंपनियों एवं उद्योगों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। 23 मई को पूरे देश में जीतो जाॅब फेयर के माध्यम से 108 स्थानो पर लगभग
10008 बेरोजगार युवाओं का पंजीयन हुआ।
देशभर से मिले सकारात्मक सहयोग, बढ़ती सहभागिता एवं समर्पित कार्यकर्ताओं से खण्डवा में 25 से अधिक युवक युवतीयो ने सेंटर से ऑनलाइन आवेदन किये। जॉब फेयर सुबह 11 बजे एसडीएम सिंघई के मुख्य आतिथ्य में प्रारम्भ हुआ, कार्यक्रम का संचालन नितिन (नवनीत) जैन जेटीआर ने किया, आभार वीरेंद्र जैन ने माना, कार्यक्रम में अभय जैन, दिलीप पहाड़िया, विजय बोरा, सुनील जैन, रोहित जैन, नवीश जैन, संजय जैन धुल्ला, विपिन कोचर, कांतिलालजी नारेलिया उपस्थित थे।











