ताज़ा ख़बरें

मामाडोह की अग्नि दुर्घटना प्रभावित परिवारों के लिए राशन, बिस्तर कपड़े और भोजन की व्यवस्था की गई

खास खबर

मामाडोह की अग्नि दुर्घटना प्रभावित परिवारों के लिए राशन, बिस्तर कपड़े और भोजन की व्यवस्था की गई

खण्डवा//खालवा विकासखंड के ग्राम मामाडोह मे शुक्रवार को हुई अग्नि दुर्घटना में कुल 8 परिवारों के घर जलकर नष्ट हो गए। एसडीएम श्री रमेश खतेड़िया ने बताया कि पीडित परिवारों के लिए तात्कालिक सहायता रूप से 40 किलो गेहूं तथा 10 किलो चावल, और 1 किलो नमक प्रति परिवार प्रदाय किया गया। इसके साथ ही अग्नि दुर्घटना प्रभावित परिवारों के लिए राशन किराना, कपडे व बिस्तर की भी व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवारों की भोजन व्यवस्था अभी ग्राम पंचायत की ओर से ही करवाई जा रही है।
एसडीएम श्री रमेश खतेड़िया ने बताया कि अग्नि दुर्घटना प्रभावित सभी परिवारों को राजस्व पुस्तक परिपत्र के नवीनतम प्रावधानों के तहत पात्रता अनुसार आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करने के लिए प्रकरण तैयार किए जा रहे हैं।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!