ताज़ा ख़बरें

दिव्य बालाजी नगर में फहराया निमाड़ का सबसे ऊँचा 51 फीट का तिरंगा।

खास खबर

दिव्य बालाजी नगर में फहराया निमाड़ का सबसे ऊँचा 51 फीट का तिरंगा।

खंडवा। देश की आन बान और शान है तिरंगा, यह तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज सदैव ऊंचा रहे। इसी संकल्प को लेकर इंदौर राजमार्ग पर छेगांव माखन में स्थित बालाजी ग्रुप की भव्य कॉलोनी दिव्य बालाजी नगर में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर निमाड़ का सबसे ऊँचा 51 फीट ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज बड़े ही गौरव और सम्मान के साथ फहराया गया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बालाजी ग्रुप के संस्थापक एवं समाजसेवी कॉलोनाइज़र रितेश गोयल और बालाजी परिवार द्वारा जा पूरे जिले में आधुनिक बड़े शहरों की तर्ज पर विकसित कॉलोनीयों का निर्माण करवाया जा रहा है वहीं सेवा भाव में बालाजी परिवार सदैव अग्रणी रहता है पर्यावरण एवं राष्ट्रीय मिशन के कार्यों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर दिव्य बालाजी नगर में भव्य आयोजन के साथ देश की आन बान और शान तिरंगा फहराया गया, जो देशभक्ति, एकता और क्षेत्रीय गौरव का प्रतीक बना। समाज सेवी सुनील जैन ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष महेंद्र सावनेर ने की। जबकि मुख्य अतिथि सरपंच लखन लाल गोलकर थे। विशिष्ट अतिथि जीतेन्द्र मंडलोई , विक्रम चौहान थे। सभी अतिथियों ने अपने वक्तव्य में भारतीय गणतंत्र की विशेषताएं, स्वतंत्रता संग्राम के प्रसंगो को विस्तार से बताया। कार्यक्रम में बालाजी ग्रुप के समाजसेवी रितेश गोयल, पूजा गोयल, गरिमा गोयल, स्नेहा गोयल, पिंकू अग्रवाल,सुनील मालवीया, रोहित सेठी, अर्पित पुरी,जीतेन्द्र पाटिल, प्रीतम गोयल, सागर वर्मा, कीर्तिराज सिंह, अजय अटूट,मनीष तायड़े,

आर्यन, वायु कपुर, आकांक्षा, शोभना, वैष्णवी आदि उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!