
*सदभावना मंच ने संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी को दी श्रध्दांजलि*
खंडवा। आज हमें जो कंप्यूटर क्रांति दिखाई दे रही है। कठिन से कठिन कार्यों को करना संभव सा हो गया है जबकि ये कंप्यूटर क्रांति के पूर्व कार्य करना संभव नहीं लगते थे। ऐसे भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीव गांधी को सद्भावना मंच श्रद्धा सुमन अर्पित करता है। यह बात सद्भावना मंच कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहीं। यह जानकारी देते हुए मंच प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस अवसर पर मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, डा. जगदीशचन्द्र चौरे, देवेंद्र जैन, योगेश गुजराती, अशोक जैन, गणेश भावसार, सुरेंद्र गीते, कमल नागपाल, निर्मल मंगवानी, राधेश्याम शाक्य, सुभाष मीणा, अशोक पारवानी, संतोष सोनी, कैंलाश पटेल आदि सहित अनेक मंच सदस्यों ने उपस्थित होकर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।










